छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : घर में फांसी लगाकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय कुमारी समलेश्वरी पटेल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब मृतका के पिता सब्जी बेचने जाने के लिए उसे उठाने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पिता ने दरवाजे के कब्जे को प्लास से निकालकर अंदर प्रवेश किया।

अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए—समलेश्वरी चुनरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत पामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

See also  21 वर्षीय युवती की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

Related Articles

Leave a Reply