छत्तीसगढ़
उफनते नाले में नौनिहाल बेटे के साथ बही महिला, मायके से लौट रही थी ससुराल

बलरामपुर। अपने नौनिहाल बच्चे के साथ मायके से ससुराल लौट रही महिला उफनते नाले के बीच में फंस गई. पानी के तेज बहाव में दोनों मां-बेटे बह गए. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव नदी से बाहर निकाला.
घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के साही टोंगरी की है. जानकारी के अनुसार, आमगांव की रहने वाली पहाड़ी कोरवा महिला रजनी कोरवा पति किशुन कोरवा अपने दो साल के बच्चे के साथ सप्ताहभर पहले मायके गई हुई थी. वापस ससुराल आते समय उफनते नाले के बीच में फंस गई.
See also ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा
पानी के तेज बहाव पर उसका जोर नहीं चला और बेटे के साथ बह गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने दोनों का शव नदी से बाहर निकाला. परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ शवों को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मां-बेटे की असामयिक मौत से मातम पसरा हुआ है.




