छत्तीसगढ़

टीकाकरण के बाद बच्ची को हुआ रिएक्शन:5 साल की मासूम के शरीर में फोड़े, रायपुर रेफर; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

सक्ती : जिले में टीकाकरण के बाद 5 वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बच्ची के शरीर में फोड़े निकल आए हैं और आंखों में भी रिएक्शन हुआ है।

ग्राम बांधापाली निवासी रामकुमार बघेल की पोती मानवी को 15 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र में टीका लगाया गया था। एएनएम वेदमति चौहान ने टीका लगाया, जिसके बाद बच्ची को रिएक्शन हुआ। टीकाकरण के समय आरएचओ संजय सोनवानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधाबाई बघेल, मितानीन गीता बाई महेश्वरी और अन्य स्टाफ मौजूद थे।

पिछले 15 दिनों से बच्ची का इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। अब उसे रायपुर रेफर किया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की है और जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

See also  महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया 7 जनवरी को

Related Articles

Leave a Reply