Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़: पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारियों द्वारा एटीएम में रुपए डालते समय हुई लूट की घटना

अकलतरा

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपए डालते हुए दो लुटेरों ने एटीएम से लगभग 58 हजार की लूट की है । समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हुई है और फिलहाल कितने रुपए की लूट हुई, यह निश्चित तौर पर पता नहीं चला है । बैंक कर्मचारी रुपयों की गणना में लगे उसके बाद एफआईआर दर्ज कराई जायेगी । बताया जा रहा है कि लगभग 12.00 बजे पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी एटीएम में रुपए डाल रहे थे । बताया जा रहा है कि दो लुटेरे बैक कर्मचारियों को रुपए डालते हुए देख रहे थे जैसे ही बैंक की महिला कर्मचारी रुपए डालने गई और रुपए एटीएम में डालने लगी वैसे ही लुटेरे बड़ी फुर्ती से एटीएम के अंदर गए और रुपए निकालकर बाइक से भाग निकले। इस घटना से बैक कर्मचारी हतप्रभ रह गए और इसकी सूचना उन्होंने बैंक मैनेजर को दी फिलहाल बैंक से लूटे रुपयों की गणना की जा रही है फिर एफ आई आर दर्ज कराई जायेगी ।

See also  22bet Polska – Kompleksowy Przewodnik po Nowoczesnym Bukmacherze

Related Articles

Leave a Reply