छत्तीसगढ़रायपुर

राज्य सरकार की बजट से अनियमित कर्मचारी निराश, हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

रायपुर. राज्य सरकार की बजट से निराश अनियमित कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने बताया, बजट में नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों पर कोई घोषणा नहीं की गई. इसके चलते प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे. रायपुर में 13 अप्रैल को जंगी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

See also  पक्के घरों का सपना होगा साकार! PM आवास योजना-ग्रामीण के लिए 2677 करोड़ रुपए जारी

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन एवं अनियमित संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट गार्डन रायपुर में बैठक कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. बैठक में फेडरेशन के विभिन्न पदाधिकारी, 20 अनियमित संगठन के पदाधिकारी एवं 11 विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सहित 50 से अधिक लोग सम्मिलित हुए थे.

ये हैं अनियमित कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

  • नियमितीकरण, स्थायीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली किया जाए.
  • कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन किया जाए.
  • आउटसोर्सिंग, ठेका कर्मचारियों को विभाग में सीधे नियोजित किया जाए.
See also  जांजगीर-चाम्पा ब्रेकिंग: धान मिसाई के दौरान ट्रेक्टर में लगी भीषण आग,जलकर हुई राख

Related Articles

Leave a Reply