छत्तीसगढ़

राजधानी में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ नाबालिग और अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर

रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट पकड़ा है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को आछी तालाब के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से कुल 1060 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम जब्त किया गया है। इसकी कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई है।

एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित आछी तालाब पास कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति एवं 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद तबरेज निवासी नुआपाड़ा उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम रखा होना पाया गया।

See also  डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी सुविधा, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव

जिस पर दोनों से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1060 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम जिसका खुदरा मुल्य लगभग 70 हजार रुपये जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 184/25 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

See also  CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply