छत्तीसगढ़

बारिश से मकान की लाड़ी गिरी : एक दुधमुंहे बच्चे की हो गई मौत, दो घायल

फरसगांव

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में बारिश के चलते एक मकान के गिर जाने से उसमें दबकर एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो छोटे-छोटे बच्चे घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फरसगांव तहसील के अंतर्गत थाना उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी 3 बच्चे मकान से लगे लाड़ी में आग ताप रहे थे। उसी दौरान भारी बारिस से कमजोर होकर लाड़ी गिर गया। परिजनों ने तुरंत बच्चों को गिरे हुए लाड़ी से निकाला, तब तक तीनो में से एक बच्चे मिताँशू दुग्गा पिता दशमु दुग्गा उम्र 1.5 वर्ष की मृत्यु हो चुकी थी। मृत बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव भेजा गया है। शेष दोनों बच्चे चित्रांश दुग्गा पिता बज्जूराम उम्र 3 वर्ष, कु. बज्जो दुग्गा पिता लखमा उम्र 22 वर्ष को उपचार के लिए नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्व अमले की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मृतक के शव को फरसगांव लाया गया और शव परीक्षण पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  मुख्यमंत्री ने धुरकोट में सहकारी बैंक, नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की दी सौगात

Related Articles

Leave a Reply