छत्तीसगढ़

चलते ट्रक में घुसी कार, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

धमतरी

सड़क धटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं के रहा है. धमतरी में बीती रात नगर पंचायत भखारा में दर्दनाक घटना हुई है. चलते ट्रक के पीछे कार घुस गई. इस हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है.

चलती ट्रक में घुसी कार: जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 3 बजे रायपुर की तरफ से ट्रक क्रमांक सीजी 13 AG 7236 भखारा की ओर आ रही थी. उसके पीछे कार क्रमांक CG04 HB 4953 भी आ रही थी. भखारा घुसते ही कोलियारी मोड़ के पास कार ट्रक के पीछे घुस गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि कार का बड़ा हिस्सा ट्रक के पीछे घुस गया. एक्सीडेंट के बाद कार सवार दो लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

See also  छत्तीसगढ़: मैकेनिकल इंजीनियर की धारदार हथियार से हत्या

दर्दनाक हादसे में 2 भाइयों की मौत: मृतकों में ग्राम बोरझरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ धनराज साहू 22 वर्ष पिता रेवत राम साहू और दूसरा लिकेश उर्फ लक्की 17 वर्ष पिता डमेश साहू है.लक्की कक्षा दसवीं का छात्र था. परिजनों ने बताया कि दोनों नया रायपुर ऊपरवारा रिश्तेदार के घर गए थे जहां से वह वापस लौट रहे थे.

भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक और कार दोनों एक ही तरफ से भखारा की ओर आ रहे थे. तभी कोलियारी मोड़ के पास आशंका है कि सामने ब्रेकर में ट्रक ने वाहन को धीमा किया और इसी दौरान कार उसमें जा घुसी. कार सवार दोनों घायलों को निकाला गया. गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया. जहां पर उनकी मौत हो गई. आगे की कार्रवाई जारी है.

See also  रील्स बनाने के चक्कर में ऊंचाई से गिरा छात्र, हुई दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply