छत्तीसगढ़

बेटे ने पिता और बुआ पर सब्बल से किया ताबड़तोड़ हमला, हत्या के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाने

कवर्धा। जिले में हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक दरिंदे बेटे ने अपने पिता और उसकी बहन यानी खुद की बुआ पर सब्बल से जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई है। जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने ही पिता और बुआ पर लोहे की सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

See also  खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2638 बोरी रासायनिक खाद जब्त

जानकारी के मुताबिक आरोपी रामकुमार काठले का अपने पिता नारायण काठले से कई महीनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी ने पिता और बुआ धरमिन बाई पर सब्बल से हमला कर दोनों की मौके पर ही जान ले ली।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे पिपरिया थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। इस दर्दनाक वारदात के बाद परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का कहर : कोरबा में पेड़ का बड़ा डाल टूटने से तीन दोस्तों की मौत, बिलासपुर-रायगढ़ में ब्लैकआउट

Related Articles

Leave a Reply