छत्तीसगढ़

जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार, एक बच्ची की मौत

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। जहां एक दो साल की मासूम की मौत हो गई है। पूरा मामला थाना मरवाही अंतर्गत ग्राम मरवाही के नवाटोला का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नवाटोला निवासी अशोक चंद्रा अपने परिवार सहित शुक्रवार की शाम जंगल से मशरूम लाए और उसे पुरे परिवार के साथ खाया। मशरूम के खाते ही परिवार के सभी सदस्य जिनमें छोटे- छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी अचानक उल्टियां करने लगे। जिसमें एक दो साल की बच्ची सिद्धि चंद्रा की तबियत खराब हो जाने के कारण उसे इलाज के लिए मरवाही के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया। जिसके बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

बचे हुए बीमारों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

बच्ची की मौत के बाद घर के सभी बीमार सदस्यों को 108 संजीवनी एंबुलेंस की मदद से आनन- फानन में मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी गई है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply