छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: बनारी के तालाब में मिला 5 फीट का मगरमच्छ, रेस्क्यू कर क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पंचायत बनारी स्थित अमुरी तालाब में 5 फीट का एक मगरमच्छ मिला। वन विभाग की टीम ने बुधवार को सफलतापूर्वक उसका रेस्क्यू किया और उसे अकलतरा के क्रोकोडाइल पार्क में सुरक्षित छोड़ दिया। मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को गांव के कौशल धीवर अमुरी तालाब में मछलियां छोड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें तालाब में कुछ बड़ा होने का संदेह हुआ। उन्होंने गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने ड्रोन कैमरे की मदद से तालाब में मगरमच्छ होने की पुष्टि की।

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मंगलवार शाम को ही वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए अमुरी तालाब पहुंची और जाल बिछाया। रात भर मगरमच्छ जाल में नहीं फंसा। बुधवार को टीम ने बड़ी जाल के साथ मछुआरों की मदद ली और मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसकी लंबाई पांच फीट मापी गई।

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को एशिया के सबसे बड़े अकलतरा स्थित क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मगरमच्छ अमुरी तालाब तक कैसे पहुंचा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव से होकर गुजरने वाले नाले के रास्ते तालाब में आया होगा।

Related Articles

Leave a Reply