छत्तीसगढ़

रोड सेफ्टी रैली हादसे में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

गरियाबंद

गरियाबन्द में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने बाइक रैली निकाल कर जा रहे ब्रम्हकुमारीज संस्था के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। रैली नेशनल हाइवे 130 पर गरियबन्द जिले के मैनपुर ब्लाक से देवभोग की ओर जा रही थी। इसी बीच इंदागांव धुरूवागुढी के बीच विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने रैली में शामिल 4 बाइक्स को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में इलाज के दौरान 2 घायलों की मौत हो गई और 2 की हालत अभी भी गम्भीर बताई जा रही है। घटना के बाद से पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है। इंदागांव थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

See also  भारत-मालदीव ने किया 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली करार, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

Related Articles

Leave a Reply