खेल

टीम इंडिया ने 39 बॉल में पूरा किया टारगेट, स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम 17.4 ओवरों में 85 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में भारत ने महज 39 गेंदों में 89 रन बनाकर टारगेट को हासिल कर लिया. केएल राहुल ने 50 और रोहित शर्मा ने 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के बॉलर्स पूरे रंग में दिखे, यही कारण रहा कि स्कॉटलैंड सिर्फ 85 रनों पर ऑलआउट हो गई. जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने बेहतरीन बॉलिंग की. टीम इंडिया को सिर्फ 86 रनों का टारगेट मिला था, जिसे रोहित शर्मा और केएल राहुल की धमाकेदार बैटिंग के दम पर सिर्फ 39 बॉल में पूरा कर लिया गया.

See also  महाकुंभ में आतंकी हमले की रची थी साजिश… अटैक के बाद पुर्तगाल भागने की तैयारी में था खालिस्तानी टेररिस्ट!

ग्रुप-2 में सबसे बेहतर नेट-रनरेट, लेकिन अभी चाहिए चमत्कार…

अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड पर जबरदस्त जीत के साथ भारत के 4 प्वाइंट हो गए हैं, जबकि उसका नेट-रनरेट +1.619 हो गया है. भारत का नेट-रनरेट अब ग्रुप-2 में सबसे बेस्ट हो गया है. हालांकि, वह अभी तीसरे नंबर पर ही है. साथ ही प्वाइंट के मामले में न्यूजीलैंड से 2 प्वाइंट पीछे है.

अब अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे नामीबिया को भी बड़े अंतर से हराना होगा. लेकिन इसके साथ ही न्यूजीलैंड को भी अपना मुकाबला हारना होगा. अगर अफगानिस्तान किसी भी तरह न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो टीम इंडिया को नेट-रनरेट के जरिए एक बड़ी मदद मिल सकती है.

भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना कैसे संभव…

टीम इंडिया नामीबिया को बड़े अंतर से हराए
अफगानिस्तान अगले मैच में न्यूजीलैंड को हरा दे
ऐसा होने पर तीन टीमों के 6 प्वाइंट होंगे
तब नेट-रनरेट का काम शुरू होगा, ऐसे में इंडिया को फायदा होगा

See also  Paris Olympics 2024:भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने पहले दिन बिखेरा जलवा, सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचा भारत

Related Articles

Leave a Reply