छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25वें कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के दिन हम देश के उन वीर जवानों की बहादुरी को याद करते है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की परवाह न करते हुए कारगिल को मुक्त कराया. उनकी बहादुरी और शौर्य की गाथा हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी. यह देश के वीर सपूतों, कारगिल योद्धाओं की बहादुरी का स्मरण करने, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है.

See also  पटवारियों ने किया ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, कार्यालयों से बैरंग लौटने को मजबूर जरूरतमंद

Related Articles

Leave a Reply