छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेज बारिश के बीच नाले में बहने से वृद्धा की मौत, झाड़ियों में मिला शव

बिलासपुर। शहर के लिंगियाडीह स्थित एफसीआई गोदाम के पास नाले में बहने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शीला पार्क टावर के पास नाले किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रमिला बाई (65 वर्ष), निवासी अटल आवास, लिंगियाडीह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात हुई तेज बारिश के दौरान वह बसंत विहार से एफसीआई गोदाम जाने वाले नाले में बह गई थीं। हालांकि वह नाले में कैसे और किन परिस्थितियों में गिरीं, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सरकंडा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

See also  नैला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी

Related Articles

Leave a Reply