छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे 6 की मौत : सोनभद्र में कार से टक्कर के बाद ट्रेलर मकान में घुसी, 3 की हालत गंभीर

सोनभद्र में क्रेटा और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर घायल हैं। हादसे के समय कार सवार 7 लोग छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से महाकुंभ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

हादसा रविवार शाम 7 बजे वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5A पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। चालक की भी मौत हो गई।

See also  छात्रावास की तीन छात्राएँ गर्भवती नहीं ? विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में कई लोग फंस गए थे। गैस कटर मंगाकर कार के दरवाजे काटे गए। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

घायलों को एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल 2 महिलाओं और पुरुष की हालत गंभीर है।

See also  बदला मौसम का मिजाज, धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश, 20 मार्च तक चेतावनी

हादसे में इन लोगों की मौत

हादसे में क्रेटा सवार सनाउल्ला खलीफा पुत्र असलम खलीफा (40) निवासी रामानुजगंज छत्तीसगढ़, रवि मिश्रा (45) पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर, ट्रक चालक उमाशंकर पटेल उर्फ गुड्डू (40) पुत्र स्व. बनारसी पटेल निवासी ग्राम मदनपुरा थाना अदलहाट मिर्जापुर समेत 3 की मौके पर मौत हो गई।

See also  छुट्टी से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम, CAF जवान ने खुद को मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उपजिलाधिकारी जिला अस्पताल में घायलों की देखरेख में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। बसंत पंचमी के स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे थे। हादसे के असल कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply