देश

TI पर लगाया झूठी रिपोर्ट लिखने का आरोप, फिर थाने में ही ASI ने खाया जहर

शिवपुरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस थाने में पदस्थ एक एएसआई ने थाने में ही थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जहर खा लिया है. एएसआई ने टीआई पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रोजनामचा में झूठी रिपोर्ट डाली है ताकि उन्हें प्रताड़ित किया जा सके. एएसआई को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस अधिकारी एएसआई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं. उन्होंने जांच के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोलारस थाने का है जहां पर पदस्थ एएसआई राकेश सिंह बंजारा ने रविवार की शाम करीब 5 बजे टीआई अजय जाट पर प्रताड़ित करने के लिए रोजनामचा में झूठी रिपोर्ट डालने का आरोप लगाया. राकेश सिंह बंजारा ने पुलिस थाने में ही जहर खा लिया. एएसआई बंजारा का आरोप है कि शनिवार की रात भी प्रधान आरक्षक दिलीप, अवतार व नरेश ने एक गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा था.

See also  इजरायली हमले के बाद ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव, उड़ानें रद्द, पूरी दुनिया में युद्ध का खतरा

ट्रक पर कार्रवाई के लिए टीआई अजय जाट ने उन्हें फोन लगाया था. इस पर उन्होंने टीआई से कार्रवाई करने को मना कर दिया था, क्योंकि वह ट्रक को पकड़ने वाली टीम में शामिल नहीं थे. एएसआई बंजारा के अनुसार इसी बात से नाराज होकर टीआई ने रोजनामचा में उसकी झूठी रिपोर्ट डाल दी. एएसआई का कहना है कि उन्होंने रात को भी एसडीओपी विजय यादव को इस बात की शिकायत दर्ज करवाई थी और आज सुबह भी, लेकिन फिलहाल कोई सुनवाई नहीं हुई.

इसके बाद राकेश बंजारा ने बताया कि झूठी रिपोर्ट डालने से परेशान होकर उसने थाने में ही चूहा मारने वाली दवा खा ली. एएसआई को उपचार के लिए तत्काल कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी कोलारस और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने अस्पताल पहुंचकर एएसआई का हाल जाना.

See also  देर रात जर्जर स्कूल भवन की गिरी छत, बड़ा हादसा टला, हर रोज बच्चों की जान जोखिम में

इस पूरे मामले शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच के लिए एडिशन एसपी को निर्देशित किया है. वह थाने के स्टाफ और संबंधित पक्षों से बात करके सभी के बयान लेंगे. इसी के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply