छत्तीसगढ़

देर रात एक नाबालिग ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना हुई है. इतवारी बाजार में देर रात एक नाबालिग ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने हत्या करने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्त में कर लिया है.

See also  महासमुंद पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार से बरामद किया 25 लाख कैश

इतवारी बाजार के पास शनिवार की रात कोष्टापारा निवासी रोशन पटेल नामक युवक को किसी विवाद पर एक नाबालिग ने चाकू मारकर घायल कर दिया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रोशन को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. लेकिन इलाज के दौरान ही घायल युवक की मौत हो गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है.

See also  रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश

Related Articles

Leave a Reply