छत्तीसगढ़

मुहर्रम पर मंदिर की छत पर शेर नाच करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, हिन्दू सगठनों ने किया था कड़ा विरोध

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. मामले में हिंदू सगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (ग) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. कोतवाली पुलिस ने आरोपियों का शहर में जूलूस भी निकाला.

See also  डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी सुविधा, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव

शहर में 6 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जब जुलूस तारबाहर पहुंचा तो वहां शेर नाच में शामिल कुछ युवक माता के मंदिर की छत पर चढ़ गए और नाचने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और थाने का घेराव किया. पुलिस से मामले में जांच कर युवकों के खिलाफ एक्शन की मांग की गई. 

See also  छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी- मो समीर रजा और जुनैद रजा गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 353 (ग), 296,351 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई.

Related Articles

Leave a Reply