छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हसदेव नदी के गेमन पुल से युवक ने लगाई छलांग, मरवाही निवासी पंकज नहरेल की मौत

जांजगीर चांपा जिले के हसदेव नदी के गेमन पुल पर एक युवक ने छलांग लाकर आत्महत्या की है। जहां स्थानीय नाविकों के माध्यम से शव को बाहर निकाला गया है। मृतक की पहचान पंकज नहरेल 38 वर्ष मरवाही के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। चांपा थाना क्षेत्र की घटना है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार,,गुरुवार की दोपहर करीबन 3.20 बजे युवक पंकज नहरेल स्कूटी से गेमन पुल के पास आया और अपने पास रखे कुछ काज को हसदेव नदी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। कुछ देर वह ऊपर तैरने की कोशिश की मगर वह बच ना सका।

See also  भीषण गर्मी और तपती धूप से मिलेंगी राहत, अगले 5 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

लोगो ने यह देख 112 को सूचना कर जानकारी दी,जिसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक युवक नदी के गहरे पानी में चला। पुलिस टीम ने रेस्क्यू के लिए नगर सेना के जवान भी पहुंचे मगर बोट नहीं चलने के कारण स्थानीय नाविकों के माध्यम से खोज बिन की गई तक घटना स्थल से लगभग 200 मीटर तक बह गया था जोकि रेलवे लाइन के पुल के पास जाकर फंसा हुआ मिला । जिसके बाद शव को हसदेव नदी से बाहर निकाला गया।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

शव को पोस्टमार्टम के लिए BDM अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक पंकज नहरेल ने यह क़दम क्यों उठाया है यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा,,घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गई है। वही पुल के ऊपर स्कूटी को भी अपने कब्जे में लिया है।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

Related Articles

Leave a Reply