छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जुआ खेलते 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर – चाम्पा |  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन पर जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर सूचना मिली की दिनांक 09.09.2024 को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम सराईगुहन कटघरी के टिकराभांठा में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में रे कार्यवाही किया गया।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

मौके पर आरोपी 01. संदीप भारद्वाज उम्र 25 साल निवासी बस्ती अकलतरा 02. कमलेश पाटले उम्र 45 साल निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला 03. शिवचरण धीवर उम्र 42 साल निवासी पोड़ीदल्हा थाना अकलतरा को जुआ खेलते पकड़ा गया जिसके कब्जे से जुमला 15500/रूपय, एवम 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 421/2024 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिफ्तार कर, कार्यवाही किया गया है।

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

Related Articles

Leave a Reply