छत्तीसगढ़

असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

रायपुर। सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller) संजय कुमार नेताम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संचालक ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वे नकली दवाओं से जुड़े दवा माफिया के साथ रेस्टोरेंट में बैठक कर रहे थे और उन्हें कार्रवाई की विभागीय फाइल दिखा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने इस मामले में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी।

संजय कुमार नेताम सहायक औषधि नियंत्रक के पद पर रायपुर में पदस्थ हैं। रायपुर के टैन कैफे में बैठकर वे नकली दवाओं से जुड़े प्रकरण के मामले में दवा माफियाओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। आरोप है कि वह विभागीय कार्रवाई से जुड़े महत्वपूर्ण फाइल दवा माफियाओं को दिखा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

एनएसयूआई ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया था और उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को धरने के दौरान पांच लाख रुपए दिए थे। एनएसयूआई के प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे पांच लाख रुपए संजय कुमार नेताम को इस एवज में देना चाहते है कि वे रिश्वतखोरी पूरी तरह से छोड़ दें। इसके अलावा भी वह हर माह 50 हजार रुपये प्रतिमाह सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को देंगे। पर वह दवा माफियाओं से मिली भगत कर नकली दवाओं की सप्लाई बाजार में न करवाएं।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

सरकार पर भी निशाना साधते हुए एनएसयूआई ने कहा था कि अचरज की बात है कि इतना बड़ा सबूत होने और वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक सहायक औषधि नियंत्रक पर कार्रवाई नहीं की गई जो उनको शह देने जैसा है। कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने की थी। जिसके बाद आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय से आदेश जारी करते हुए सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर संजय कुमार नेताम को निलंबित कर दिया गया है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply