Uncategorized

अलकायदा ने सीएम नीतीश को बम से उड़ाने की धमकी दीः CMO के ऑफिशियल ई-मेल पर किया मैसेज

अलकायदा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरा ई-मेल सीधे तौर पर CMO के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया था। धमकी भरे ई-मेल में चौंकाने वाली बात यह है कि उसमें CMO को बम से उड़ाने की बात लिखने के साथ ही ‘अलकायदा ग्रुप’ लिखा हुआ था। इसके बाद पटना पुलिस अलर्ड मोड आ गई है। सीएमओ ऑफिस जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है।

शुरुआती जांच के बाद सचिवालय थाना में 2 अगस्त को इस मामले में FIR दर्ज की गई है। जिस ईमेल आईडी से धमकी भरा मैसेज आया है, उसी को पुलिस ने नामजद किया है

See also  Vegasino: Uma Aventura de Resultado Rápido para os Aventureiros

CMO के ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज 16 जुलाई को आया था। पुलिस के अनुसार धमकी ईमेल आईडी ‘achw700@gmail.com‘ से भेजी गई थी।पुलिस के अनुसार अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये ई-मेल आईडी किसकी है? सच में ये धमकी किसी अलकायदा ग्रुप ने भेजी है? इस तरह के कई सवाल हैं, जिसके जवाब पुलिस अपने जांच के जरिए तलाश रही है।

क्या है पूरा मामला?

पटना के सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी आतंकी संगठन अलकायदा के नाम से आई है। अलकायदा के नाम से सीएमओ कार्यालय को एक मेल आया है। एटीएस ने मामले की जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। इससे पहले पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद इसकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। ये धमकी भी ई-मेल के जरिए ही भेजी गई थी। हालांकि उस वक्त ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी और पुलिस-प्रशासन काफी अलर्ट हो गया था।

See also  AviaMasters – High‑Speed Crash Gaming for Quick Wins

हालही में एक घर में मिला था बम बनाने का सामान 

जुलाई में ही पटना के एक घर में बम बनाने का सामान बरामद हुआ था। यहां 35 जिंदा कारतूस, पोटेशियम नाइट्रेट का डिब्बा, ट्री फिल लिक्विड के डिब्बे, लकड़ी का चारकोल, सुतली वगैरह को पकड़ा गया था।  इस मामले में पुलिस ने पवन महतो नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस एंगल से इस मामले की जांच कर रही थी कि इतनी सारी मात्रा में विस्फोटक किस साजिश के तहत घर में लाया गया था। क्या आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे?गनीमत ये रही थी कि पुलिस ने समय रहते इन लोगों को पकड़ लिया था और एक बड़ी घटना होने से बच गई थी। गौरतलब है कि बिहार पुलिस आज मिली धमकी के मामले में भी गंभीर है और सभी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

See also  Aviator Crash Game: Vittorie Veloci & Sessioni ad Alta Intensità

Related Articles

Leave a Reply