छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 08 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा ने विकासखंड बम्हनीडीह के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकान (राशन दुकान) संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक संस्था और समूह 08 मार्च 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

मुख्य विवरण

  • लागू ग्राम पंचायत और दुकान आईडी:
    • हथनेवरा – 542005006
    • पुछेली – 542005007
    • पोड़ीशंकर – 542005013
    • सिलादेही – 542005017
    • सरवानी – 542005024
    • बसंतपूर – 542005034
    • बनडभरा – 542005036
    • खपरीडीह – 542005054
    • परसापाली (च) – 542005055
    • भागोडीह – 542005061
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 08 मार्च 2026, शाम 5 बजे तक
  • स्थान: कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा
  • आवश्यक दस्तावेज:
    1. संस्था/समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र
    2. बैंक की छायाप्रति और बचत राशि
    3. अन्य निर्धारित दस्तावेज
See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

निर्धारित तिथि व समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply