छत्तीसगढ़

ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी की मौत : सीने में दर्द होने से हुआ बेहोश, डॉक्टर ने बताया हार्ट अटैक

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चर्चित ग्राम बिरनपुर सहायता केंद्र में तैनात पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। सुबह पुलिस सहायता केंद्र में ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द होने से वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी सहायक निरीक्षक जयराम गंगबर बिरनपुर सहायता केंद्र में तैनात थे। सुबह ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द होने से वह बेहोश हो गए। आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा ले जाया गया। वहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि, जयराम की मौत हार्ट अटैक से हुई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

See also  पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा, पूछताछ जारी

Related Articles

Leave a Reply