जांजगीर चांपा

विधानसभा अध्यक्ष का जांजगीर-चांपा जिला भ्रमण कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत 8 से 10 अगस्त तक जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ महंत 8 अगस्त को पूर्वान्ह 10.30 बजे स्पीकर हाऊस, रायपुर से सारागांव हेतु प्रस्थान (व्हाया-एनएच-चंद्रखुरी-सिगमा-नांदघाट-बिलासपुर-अकलतरा) कर दोपहर 1.30 बजे सारागांव पहुंचेंगे वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3 बजे सारागांव से प्रस्थान, दोपहर 3.15 बजे बाराद्वार आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपराह्न ‌3.45 बजे बाराद्वार से प्रस्थान कर 4.15 सक्ती आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे सायं 6 बजे सक्ती से प्रस्थान करेंगे (व्हाया रायगढ़ एनएच) सायं 7 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

डॉ महंत 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे रायगढ़ में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 2.30 बजे रायगढ़ से विकासखंड सक्ती हेतु प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे कंचनपुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। डॉ महंत कंचनपुर से ग्राम तुर्री, ग्राम पंचायत बासीन हेतु प्रस्थान (व्हाया रायगढ़ एनएच), दोपहर 4 बजे ग्राम तुर्री पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 5 बजे तुर्री से प्रस्थान कर सायं 5.30 बजे उनका चांपा आगमन होगा वे यहां स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे। सायं 7 बजे चांपा से प्रस्थान सायं 7.20 बजे सारागांव आगमन एवं रात्रि विश्राम सारागांव में करेंगे।

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

डॉ महंत 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे सारागांव से प्रस्थान करेंगे और 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय जांजगीर पहुंचेंगे और कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत जांजगीर से सर्किट हाऊस हेतु प्रस्थान, दोपहर 12.35 बजे से 1.30 बजे तक सर्किट हाऊस आगमन एवं आरक्षित। डॉ महंत दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाऊस जांजगीर से प्रस्थान कर (व्हाया एनएच-अकलतरा रोड), दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply