छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में आंगनबाड़ी केन्द्र की छत गिरी, बड़ा हादसा टला

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लॉक के तेंदुआ ग्राम पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 की छत बच्चों की उपस्थिति के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र में मौजूद थीं, जो बाल-बाल बच गईं। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना ऐसे दिन हुई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले के दौरे पर हैं।

See also  विशाखा राय के सिर पर सजा फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का ताज, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

Related Articles

Leave a Reply