छत्तीसगढ़

ACB की बड़ी कार्रवाई: पटवारी को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पण्डरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। यह रिश्वत एक किसान से जमीन बंटवारे के नाम पर ली जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर के एक किसान ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि पटवारी लंबे समय से काम को टालता रहा और बार-बार पैसों की मांग करता रहा। आखिरकार उसने बंटवारे के बदले 13 हजार रुपये रिश्वत तय कर दी। जब किसान ने देने से इंकार किया तो पटवारी ने काम करने से भी साफ मना कर दिया। लगातार दबाव और परेशानियों से तंग आकर किसान ने ACB में शिकायत दर्ज कराई।

See also  बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी : एक की मौत, 4 घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया और पटवारी को पैसे लेते ही धर दबोचा। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि ACB की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि राजस्व विभाग में अक्सर कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से आम लोग परेशान रहते हैं। ACB की त्वरित कार्रवाई से लोगों में यह विश्वास बढ़ा है कि अब भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply