बिलासपुर

उपार्जन केंद्र में तौल की बदमाशी, एसडीएम ने की कार्यवाही

बिलासपुर

धान खरीदी पंचायत चिल्हाटी सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 1361 उपार्जन केंद्र में नापतोल एवं बारदाना में भारी गड़बड़ियों के बाद एसडीएम मस्तूरी ने कार्यवाही की है । उन्होंने पंचनामा बनाया है और प्रतिवेदन पेश करने को कहा है जिला पंचायत की एक महिला सदस्य से प्रबंधक झाडूराम वर्मा ने बत्तमीजी भी की किसानों से 40 किलो की बोरी के स्थान पर 41-42 किलो लिया जा रहा है बारदानों में पूरा 100 % लाने को दबाव डाला जा रहा है एसडीएम मस्तूरी ने सरकारी समिति के अधिकारी हितीन पूरेना से प्रतिवेदन देने को कहा है आश्चर्य की बात यह है कि धान खरीदी के वक्त जनप्रतिनिधियों ने उपार्जन केंद्र पर सतत निरीक्षण दल बनाए थे उस सबके बावजूद चिल्हाटी में प्रबंधक की बदमाशी जारी है।

See also 

Related Articles

Leave a Reply