छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अकलतरा की बेटी पूजा टांडेकर को मिस छत्तीसगढ़ चुना गया, रायपुर में हुई थी प्रतियोगिता

जांजगीर-चांपा। अकलतरा की बेटी पूजा टांडेकर को मिस छत्तीसगढ़ चुना गया है जिसके लिए उन्हें वेलविशर फाऊंडेशन के द्वारा मिनी माता चौक में वेल विशर फाऊंडेशन का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । बताया जा रहा है कि रायपुर के बेबीलोन होटल में 21-22 दिसम्बर को मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें अकलतरा के वार्ड नंबर 13 की रहने वाली पूजा टांडेकर को मिस छत्तीसगढ़ चुना गया है । पूजा टांडेकर तीन भाई बहनों में बीच की है और उनकी मां मितानीन का और पिता छगनलाल जूता पालिश का कार्य करते हैं और मिस छत्तीसगढ़ पूजा टांडेकर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में कथक , थियेटर और लोकसंगीत की छात्रा है और आगे उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ का नाम फैशन की दुनिया में आगे लाना है । उन्होंने बताया कि वे अब तक दो फिल्मों आखरी फैसला और नवा बिहान में हीरोइन रह चुकी है और एक फिल्म निर्माणाधीन है जिसमें उनके साथ एक और हीरोइन हैं , उस फिल्म का नाम दीवाना तोर नाम के है जो जल्दी ही पूरी होकर आयेगी ।

See also  महिला प्रधान आरक्षक की कड़ी पूछताछ के बाद बेहोश होकर गिरा किसान, हुई मौत

ड्रेस डिजाइनिंग में दूसरा स्थान

बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में दो और प्रतिभागियों को दूसरा और तीसरा स्थान हासिल हुआ है और पूजा टांडेकर को उनके ड्रेस डिजाइनिंग में दूसरा स्थान मिला है । उनके ड्रेस और उनके गहनों में छत्तीसगढ़ की झलक दिखाई देती है। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए कानो में पहनने के लिए धान से बने झुमके लिये और गले में हार भी चांदी की ढार के साथ धान के बीजों से बना हार पहना हुआ था और हाथों में ब्रेसलेट भी कौड़ी की बनी हुई पहनी थी साथ ही उनके हरे रंग का गाऊन में छत्तीसगढ़ की गौरव गाथा थी जिसके लिए उन्होंने ड्रेस डिजाइनर प्रिया को धन्यवाद दिया है और साथ ही अपने जन्मदात्री मां के साथ उनकी हर पल साथ देने वाली मां उपासना वैष्णव का भी धन्यवाद दिया है ।

See also  मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, 97 फीसदी मजदूरों का ई केवायसी पूरा, भुगतान में आएगी पारदर्शिता

Related Articles

Leave a Reply