छत्तीसगढ़रायपुर

अपने तीन बच्चों के साथ लापता महिला शकुन लाधी रायपुर में मेकाहारा के पास मिली

आरंग. 29 जनवरी को अपने तीन बच्चों के साथ घर से निकली महिला को आरंग पुलिस ने रायपुर में ढूंढ निकाला. सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने महिला और उसके तीनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है. 6 फरवरी की रात महिला के रायपुर के मेकाहारा के पास होने की जानकारी मिली. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने महिला के सकुशल मिलने पर खुशी जाहिर की है।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

बता दें कि आरंग के नया बिजली ऑफिस के पास रहने वाली शकुन लोधी अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी. काफी देर घर नहीं लौटने पर जब परिजन स्कूल पहुंचे तो बच्चे स्कूल आए ही नहीं थे. किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजनों ने तुरंत आरंग पुलिस को सूचना दी, फिर खोजबीन शुरू हुई.

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि गुम महिला और बच्चों की खोजबीन के लिए टीम गठित की गई थी. 5 फरवरी को महिला और बच्चों के लापता होने के बाद 06 फरवरी की रात महिला के रायपुर के मेकाहारा के पास होने की जानकारी मिली. इसके बाद नजदीकी थाने को सूचित किया. पुलिस पहले महिला को मौदहापारा थाने लेकर आई. रात में ही आरंग पुलिस महिला के परिजनों के साथ मौदहापारा थाना पहुंची और चारों को सकुशल घर पहुॅचाया गया.

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply