छत्तीसगढ़बिलासपुर

मां के साथ सो रही बच्ची लापता : दरवाजा भी था बंद, परिजन भी घर पर ही थे, फिर मासूम को कौन उठा ले गया?

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महज 24 दिन की बच्ची को घर से कोई उठाकर ले गया। यह बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। दरवाजा बंद होने से लेकर परिवार भी घर में मौजूद था। सब लोगों के होने के बावजूद आखिर यह मासूम बच्ची गायब हुई तो हुई कैसे ? यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

बता दें, मां तो इस बात की खबर तब हुई, जब रात के 2 बजे वो उसे दूध पिलाने के लिए जांग गई थी। लेकिन उस वक्त उसकी बच्ची बिस्तर से गायब हो गई थी। बच्ची का जन्म किसान परिवार में हुआ था। 

See also  भीषण गर्मी और तपती धूप से मिलेंगी राहत, अगले 5 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

घर के आस-पास बच्ची की तलाश की गई 

परिजनों को सूचना मिलने के बाद आस-पास के जगहों पर बच्ची को खोजने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, घर का एक दरवाजा है…जो बंद था। इसके अलावा छत का रास्ता है। हालांकि पुलिस इस घटना तहकीकात में जुट गई है। 

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

गायब हुई बच्ची महिला की तीसरी बेटी 

दरअसल, किसान का परिवार और उसकी पत्नी का घर ज्यादा दूरी पर नहीं है। यानी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। महिला की तीसरी बच्ची गायब हुई है। 24 दिन की बच्ची के अलावा महिला की चार और दो साल की बेटियां है। 

परिजनों ने चौकाने वाली बात कही 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तब परिजनों ने कहा कि, यह सब भूत-प्रेत की वजह से हो सकता है। बंद कमरे से बच्ची को भूत ही गायब कर सकता है। काफी दिनों से गांव के लोग इसी वजह से दहशत भी रहते हैं। 

See also  रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम चपेट में; दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी

पुलिस को किस पर है शक 

गायब हुई बच्ची की मां ने कहा कि, उसने खुद कमरे का दरवाजा बंद किया था। जब बेटी गायब हुई तब भी दरवाजा अंदर से ही बंद था। जिसके बाद पुलिस को परिजनों पर ही शक हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि, तीसरी बेटी होने की वजह से परिजनों ने उसे गायब करवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply