छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 27 मार्च तक करें आवेदन

रायपुर। रायपुर में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है, जहां आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च से बढ़ाकर अब 27 मार्च 2026 कर दी गई है, जिससे उन छात्रों को अतिरिक्त समय मिल गया है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, इस योजना के तहत जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेज, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,

See also  कछुए पर हमला : मनकादाई मंदिर तालाब में 50 किलो कछुआ घायल, अज्ञात लोगों ने मारने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने बचाया

वहीं संस्थाओं के लिए प्रस्ताव लॉक करने की अंतिम तिथि 29 मार्च और सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है, पात्रता की बात करें तो एससी-एसटी वर्ग के अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये और ओबीसी वर्ग के लिए 1 लाख रुपये तय की गई है, आवेदन करते समय छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष का रिजल्ट अनिवार्य रूप से जमा करना होगा,

See also  लव स्टोरी का खौफनाक अंत! प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शिशुपाल पर्वत से दोनों ने लगाई छलांग

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसके साथ ही इस बार प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए जियो-टैगिंग, NSP पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन और नई संस्थाओं के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने और वास्तविक छात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

See also  10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स के लिए खुशखबरी, 10 मई को दिखाया जाएगा IPL मैच, DPI ने जारी किया निर्देश

Related Articles

Leave a Reply