छत्तीसगढ़

शहीद पिता की जगह नौकरी पर लगे कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, ट्रांसफर के बाद भी नहीं हुआ था रिलीव…

दुर्ग। लाइन में पदस्थ एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. मृत कांस्टेबल शहीद पिता की जगह हुई अनुकंपा नियुक्ति के बाद दुर्ग पुलिस में पदस्थ था.

जानकारी के अनुसार, लाइन में पदस्थ कांस्टेबल अभिषेक राय शनिवार रात को अपने कातुलबोर्ड स्थित घर में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के संबंध में सुपेला थाना प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई.

See also  नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का खुलासा : छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधक, बेटियों को सुरक्षित वापस लाने में जुटा प्रशासन

वहीं भिलाई सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मृत कांस्टेबल का हाल ही में भिलाई तीन थाने में ट्रांसफर किया गया था, लेकिन उसे लाइन से रिलीव नहीं किया गया था.

कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. वहीं कांस्टेबल के आत्महत्या करने से उनका परिवार सदमें में है.

See also  आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

Related Articles

Leave a Reply