कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में 5 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर को आरोपी बनाया है, जो पीड़िता का चाचा लगता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर ने खेल-खेल में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

See also  शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पुलिस प्रशासन लोगों को आश्वस्त कर रहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

See also  रायपुर गोलीकांड: शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारी, भाजपा नेत्री के पति पर FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply