छत्तीसगढ़

कलयुगी बेटे ने पिता की लोहे के पाइप से की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार… गांव में दहशत

सक्ति। सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने ही अपने पिता की लोहे के पाइप से मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मामला सक्ती जिला अंतर्गत डभरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामभांठा का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुत्र सुमित महिलांगे ने 26 27 मार्च की दरमियानी रात अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से मनबोध महिलांगे की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

घटना की सूचना मिलते ही सुबह डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं आरोपी पुत्र सुमित महिलांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply