बिलासपुर

घर में फांसी से लटकी मिली 10वीं की छात्रा, ख़ुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं

बिलासपुर

सीपत थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा की लाश फंदे पर लटकती मिली है। जिस समय यह घटना हुई, तब वह घर में अकेली थी। उसकी मां खेत से शाम को काम कर लौटी तब वह म्यार में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घबराए परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें थम गई थी। उसने आसपास के लोगों को बुलाया। साथ ही घटना की जानकारी अपने पति रामकुमार को भी दी। उस समय रामकुमार अपने ससुराल में था। घर पहुंचने के बाद परिवार वालों के साथ मिलकर आशिका को फंदे से नीचे उतारा। तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

See also  खौफनाक हादसा: जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक के हाथ-पैर बुरी तरह झुलसे

जानकारी के अनुसार बनियाडीह निवासी रामकुमार यादव खेती-किसानी का काम करता है। उसकी 16 साल की बेटी आशिका यादव ग्राम धनिया स्थित हाईस्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। बीते तीन दिन से आशिका यादव अपने मामा गांव सोंठी में थी। रामकुमार भी अपने ससुराल में ही था। आशिका का बड़ा भाई करण यादव 12वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार की सुबह वह अपनी बहन को लेने के लिए मामा गांव सोंठी गया था। 8 बजे घर पहुंचने के बाद उसकी मां शांति यादव खेत में धान की निंदाई करने चली गई। वहीं, करण भी नहाने और खाने के बाद स्कूल चला गया। इस दौरान आशिका घर में अकेली थी।

See also  कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला, वन विभाग ने दी दबिश, मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार

इस घटना की जानकारी सीपत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। लेकिन, उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आशिका पढ़ाई में होशियार थी और शांत व सीधी स्वभाव की थी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

See also  निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर, 5 वर्षीय मासूम की मौत, बचाने दौड़े माता-पिता भी झुलसे

Related Articles

Leave a Reply