छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव से पहले गोलियों की आवाज से गूंजा नक्सलगढ़..! जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

कांकेर

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही है। वहीं, 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसी बीच चुनाव से पहले एक बार फिर नक्सली सक्रिय हो गए हैं।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

सूचना मिली है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। चिलपरस गांव के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है। इस मुठबेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है। दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक रायफल और भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है। बता दें कि कोयलीबेड़ा इलाके में अभी भी मुठभेड़ हुई है। SP दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply