देश

मुंह लगाकर पुलिसवाले ने बेहोश सांप को दी सांस, चंगा होकर झाड़ियों में भागा; दावा- अबतक कर चुके 500 रेस्क्यू

नर्मदापुरम

अभी तक आपने इंसानों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर लोगों की जान बचाते हुए सुना और देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी इंसान द्वारा सांप को सीपीआर देकर जान बचाते हुए देखा है. दरअसल, हम यह बात इसलिए कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक पुलिस आरक्षक ने दावा किया कि उसने सीपीआर देकर एक सांप की जान बचाई. इसका वीडियो भी सामने आया है.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

नर्मदापुरम जिले के सेमरी हरचंद चौकी में पदस्थ कांस्टेबल अतुल शर्मा को तवा कॉलोनी में सांप के रेस्क्यू की सूचना मिली थी. इसके बाद वह रेस्क्यू करने तवा कॉलोनी पहुंचे. जहरीला सांप पानी के पाइप लाइन के अंदर था. कांस्टेबल के पहुंचने से पहले ही सांप को बाहर निकालने के लिए लोगों ने पानी में कीटनाशक मिलाकर पाइप में डाल दिया गया. कीटनाशक के चलते सांप बेहोश हो गया.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

कांस्टेबल अतुल शर्मा के मुताबिक, सांप के शरीर में गंदा पानी चला गया था. साथ ही कीटनाशक के कारण वह बेहोश हो गया था. सांप के शरीर से कीटनाशक भरे पानी को बाहर निकाला गया. साथ ही मुंह से उसे पर्याप्त ऑक्सीजन दी गई. कुछ देर बाद कर सांप के शरीर में हलचल हुई और वह झाड़ियों में चला गया.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

Related Articles

Leave a Reply