जांजगीर चांपा

चाम्पा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

चाम्पा

आज दिनांक 15 नवम्बर, दिन बुधवार को चाम्पा नगर के भालेराय मैदान में सुबह 11ः30 बजे माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री से अमित शाह जी का आगमन हो रहा है। श्री शाह जी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा के जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, नगर मण्डल चाम्पा के अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहु, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप नें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

See also  जांजगीर-चांपा: कोटमी सोनार रेलवे पटरी में एक अज्ञात व्यक्ति की रेल से कटकर मौत

Related Articles

Leave a Reply