छत्तीसगढ़

MP में 76.22 और छत्तीसगढ़ में 75.08 प्रतिशत हुई वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश की 230 सीटों और छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को जमकर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 75.08 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा मध्य प्रदेश की सभी सीटों 76.22% मतदान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर हुआ मतदान
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर 7 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान हुआ थ। जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले गए। वहीं, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 75.08 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि मध्य प्रदेश की 230 सीटों 76.22% मतदान हुआ।

See also  नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, नारायणपुर में सुरक्षाबल के कैंप पर हुआ था हमला

3 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे
बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। दोनों ही राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply