छत्तीसगढ़

ACB ने रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों दबोचा, पेंशन शुरु कराने मांगी थी बड़ी रकम

बिलाईगढ़

BEO ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बलौदाबाजार ACB ने बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। BEO ऑफिस के बंद कमरे में रिश्वतखोर बाबू पर कार्रवाई जारी है। प्रार्थी के पिता से पेंशन राशि चालू कराने को लेकर बाबू रामनाथ बंजारे ने रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया था। बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे के खिलाफ नियमानुसर कार्रवाई की जा रही है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का निर्देश, लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, मानवीय पहलुओं का रखा जाए ध्यान

Related Articles

Leave a Reply