देश

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, जानिए इनका राजनीतिक सफर

चंडीगढ़

हरियाणा में सियासी उथल पुथल जारी है। इसी उधेड़ बुन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक में उनकी कैबिनेट ने भी रिजाइन कर दिया है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री पद के लिए नायब सिंह सैनी का नाम चुना गया है।

ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं नायब
नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुकात रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (BJP) अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। वह साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर भी तैनात रहे।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

कुरुक्षेत्र से रहे हैं सांसद
नायब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं और अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री (Haryana News CM Nayab Singh) के रूप में शपथ ग्रह करेंगे।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

Related Articles

Leave a Reply