कोरबाछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत:बच्चों का एडमिशन कराने स्कूल गया था, लौटते वक्त बाइक से हुई टक्कर

कोरबा में सड़क हादसे में एक पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार व्यक्ति बच्चों का एडमिशन कराने स्कूल गया था, जहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया। घटना करतला थाना क्षेत्र के पसरखेत की है।

घटना का बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

See also  हीराकुंड एक्सप्रेस के शौचालय को बनाया गांजा तस्करी का अड्डा, सुराग की तलाश में ओडिशा जाएगी जीआरपी

सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर

कोलगा निवासी राज तिर्की (38) अपने बड़े बेटे अनूप तिर्की (10) और आलोक तिर्की (07) के साथ बाइक में सवार होकर पसरखेत गए हुए थे। मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि उनकी बाइक एक कार के पीछे चल रही थी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने सीधे ठोकर मार दी।

कोरबा में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए।

कोरबा में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए।

See also  पक्के घरों का सपना होगा साकार! PM आवास योजना-ग्रामीण के लिए 2677 करोड़ रुपए जारी

स्कूल बंद होने के कारण वापस लौट रहे थे

मृतक राज मिस्त्री का काम करता था और अपने बच्चों को प्राइवेट में स्कूल एडमिशन कराने आया हुआ था। स्कूल बंद होने के कारण तीनों वापस लौट रहे थे और ये हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से 108 के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का कहर : कोरबा में पेड़ का बड़ा डाल टूटने से तीन दोस्तों की मौत, बिलासपुर-रायगढ़ में ब्लैकआउट

घर का इकलौता कमाने वाला था शख्स

मृतक घर का इकलौता कमाने वाला था। जो राज मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शख्स के तीन बेटे हैं। अनूप और आलोक के बाद एक साल का बेटा और है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply