छत्तीसगढ़

पुलिस को चकमा देकर नाली में छिप गया था बदमाश, फिर जवानों ने ऐसे किया गिरफ्तार, देखें वायरल Video

अंबिकापुर। अंबिकापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नशीली इंजेक्शन बेचने के आरोप में गिरफ्तार एक बदमाश मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते वक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे बनरास रोड के किनारे बनी नाली से बाहर निकालकर गिरफ्तार किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कन्या परिसर रोड में दो बदमाश नशीली इंजेक्शन बेचने की फ़िराक में घूम रहे है. इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया और थाने ले आई, लेकिन न्यायलाय में पेश करने से पहले मुलाहिजा (मेडिकल जांच) के लिए अस्पाताल जाते वक्त एक बदमाश फरार हो गया और बनारस रोड के किनारे करीब 2 फ़ीट गहरी नाली में जाकर छिप गया.

See also  रायपुर में इंडिगो फ्लाइट का बड़ा हादसा टला, उतरने के दौरान रनवे से टकराकर उछला विमान; पायलट ने कराई क्रैश लैंडिंग

हालांकि, पुलिस जब उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंची तब आसपास के लोगो ने पुलिस को नाली में उसके छिपे होने की बात बताई. जिसके बाद पुलिस के जवानों ने नाली के भीतर से उसे पकड़कर बाहर निकाला और उसे अपने साथ ले गए. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वायरल Video

Related Articles

Leave a Reply