छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अमर सुल्तानिया

जांजगीर – चांपा। जिले के युवा समाज सेवी अमर सुल्तानिया को अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमर सुल्तानिया को इस प्रतिष्ठित पद के मिलने की खबर से युवा वर्ग में खासा उत्साह नजर आ रहा है, साथ ही वरिष्ठजनों ने भी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अमर सुल्तानिया ने विश्व अग्रवाल समाज के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल एवं सचिव कन्हैया गोयल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज के उम्मीदों पर खरा उतरने और वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन में समाज के उतरोतर प्रगति की कामना करते हुए निर्धारित राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन बेहतर ढ़ंग से करने की बात कही है।

बता दें कि विश्व में अग्रवाल समाज के सर्वव्यापी सबसे बड़े संगठन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 28 जून 2024 को विस्तार किया गया जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल (कोलकाता) ने जांजगीर चांपा जिले के युवा समाज सेवी अमर सुल्तानिया को महत्वपूर्ण जिम्मेंदारी सौपते हुए अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया हैं।

See also  छत्तीसगढ़: राजमाता के भांजे का धारदार हथियार से हत्या

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में पहली बार युवा टीम का हुआ गठन
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय युवा टीम का गठन किया है जिसके तहत प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया को बनाया गया है। तेज तर्रार और कुशल नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले अमर सुल्तानिया को इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही पूरे देश युवा में युवा संगठन की मुख्य धारा से जुड़कर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।

देश के प्रत्येक राज्य में कार्यकारिणी का होगा शीघ्र विस्तार – अमर
अमर सुल्तानिया ने अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हे यह बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि जल्द ही युवाओं को सम्मेलन से जोड़ने का काम प्रारंभ करेंगे। संगठन की सदस्यता अभियान के साथ ही पूरे देश में समाज के हित में सक्रिय युवाओं की मजबूत टीम गठन करेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्सली घटना, 150 से ज्यादा नक्सलियों ने 15 गाड़ियों में लगाई आग, करोड़ों का नुकसान

सुल्तानिया परिवार समाज सेवा के लिए है प्रतिष्ठित
अमर सुल्तानिया ऐसे परिवार से हैं जहां समाज सेवा की बुनियाद बचपन से ही उनके आचरण में समाहित की जाती है। उनका परिवार हरिलीला ट्रस्ट के माध्यम से हर साल स्वास्थ्य शिक्षा एवं जरूरत मंदो की सेवा के लिए बड़े आयोजन करता आ रहा हैं। सुल्तानिया परिवार की बेहतर छवि के साथ ही धार्मिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका वजह से समाज का हर वर्ग उनसे सीधे जुड़ाव रखता है। अमर सुल्तानिया छ.ग. प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी के पद पर भी बेहतर काम और सेवा के लिए प्रसिद्धी पा चुके है इसके अलावा छ.ग. प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री श्याम ग्रुप के डायरेक्टर के साथ ही कई संगठनो में सक्रिय रूप से सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए है।

See also  सक्ती सीएचसी में दिल दहला देने वाली घटना, जनरल वार्ड में युवक ने खुद को लगाई आग, मौत से मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply