छत्तीसगढ़

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में तीन युवकों की मौत

बालोद। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सड़क हादसे में तीन युवकों ने जान गंवा दी है. दरअसल तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार युवक जिले के सियादेवी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. तीनों युवक दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के विनायकपुर के रहने वाले थे. तीनो दोस्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल में सवार थे. तीनों मृतक के नाम नमन 21 वर्ष, देवानन्द 24 वर्ष और खिलेंद्र 26 वर्ष बताया जा रहा है.

See also  कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, 18 नक्सलियों के शव बरामद, ड्रोन कैमरे में दिखी पहाड़ पर नक्सलियों की मूवमेंट

Related Articles

Leave a Reply