छत्तीसगढ़

महिला पार्षद को घसीटकर सड़क पर पटका:अतिक्रमण पर एक्शन से नाराज थीं महिलाएं

बालोद जिले में शुक्रवार को महिला पार्षद को कुछ महिलाओं ने घर से घसीटकर निकाला और सड़क पर पटक दिया, जिससे महिला पार्षद बेहोश हो गई थी। पार्षद को जमकर पीटा भी गया है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।पूरा मामला गुरूर थाना क्षेत्र के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड का है।

बताया जा रहा है कि शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने बदसलूकी की। वारदात के वक्त कुछ सेकंड पहले ही हाईवे से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजारा था. इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, जिसमें महिला पार्षद की जान भी जा सकती थी। पार्षद कुंती सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है.

घरवालों ने पार्षद को छुड़वाया

पार्षद को घर से खींचकर बाहर ले जाते देख उनके परिजन भी महिलाओं के साथ-साथ बाहर निकले। महिलाओं ने जब पार्षद को सड़क पर पटका तो उनके परिवार वालों ने उन्हें छुड़ाया। उसे वापस घर लेकर गए। महिला पार्षद कुंती सिंह बेहोश हो गई थी, जिसे आनन फानन में परिजनों ने पानी पिलाया, तब जाकर वह होश में आई।

See also  अभनपुर-रायपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, बसों की रेस में पाँच वाहन भिड़े

जानिए क्यों उग्र हो गई महिलाएं ?

दरअसल, गुरुर नगर के बाजार चौक में निर्माणाधीन 45 परिसरों को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बुलडोजर से ढहा दिया है। परिसर से जुड़े लोग इस कार्रवाई से काफी गुस्से में हैं। उन्होंने सभी पार्षदों का दरवाजा खटखटाया, जो पार्षद मिला उससे बदसलूकी की।

महिला पार्षद को कुछ महिलाओं ने घर से घसीटकर निकाला और सड़क पर पटक, उस वक्त तेज रफ्तार ट्रक गुजरा। बड़ा हादसा हो सकता था।

भाजपा कार्यालय में भी हो सकता था हमला

बताया जा रहा है कि इन पार्षदों में प्रमुख रूप से कुंती सिंह शामिल रही, जिस पर महिलाओं ने हमला किया। इसके अलावा कुछ लोग भाजपा कार्यालय भी पहुंचे थे, लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ था। कहा जा रहा है कि लोग हाथों में पत्थर लेकर पहुंचे हुए थे। भाजपा कार्यालय में हमला हो सकता था।

हम कानून के शरण में गए हैं

See also  छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का ट्रांसफर:मनरेगा के आयुक्त बने रजत बसंल, नम्रता जैन सुकमा CEO बनीं; अजय सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त

पार्षद कुंती सिन्हा के पति ताम्रध्वज सिन्हा ने बताया कि यहां पर घटना के समय मैं नहीं था। ये घटना से हम काफी आहत हैं। ये ओछी राजनीति है, जिसका हम विरोध करते हैं। हम कानून के शरण में गए हैं। हमें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। पत्नी के साथ गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लिखित शिकायत के बाद FIR दर्ज

मामले में गुरुर थाना प्रभारी दिनेश कुर्रे ने बताया कि महिला पार्षद कुंती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। CCTV फुटेज और परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply