छत्तीसगढ़रायपुर

पटवारियों की हड़ताल खत्म : आज से लौटेंगे काम पर, राजस्व मंत्री से मुलाकात के बाद लिया फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद पटवारियों ने आज से ही काम पर लौटने का फैसला लिया. बताया जा रहा कि पटवारियों की मांग पर बनी सहमति बन गई है. मंत्री टंकराम ने कहा, सभी पटवारी आज से काम शुरू करेंगे. पहले भी चर्चा हुई थी. वो सार्थक नहीं हो पाई थी. आज सार्थक चर्चा हुई है.

मंत्री वर्मा ने कहा, भुइयां एप मामले में भी चर्चा हुई है. गलती अपने से नहीं करते हैं. इस पर भी सुधार किया जाएगा. वहीं तहसीलदारों के 22 तारीख तक आश्वासन को लेकर मंत्री ने कहा, वो काम पर लौट गए हैं. मांग पर सहमति बनी है, वो काम करेंगे. वहीं पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया कि मंत्री से बातचीत हुई है. मांगों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी तूता स्थित धरना स्थल जाएंगे. सभी साथियों से बातचीत करेंगे, इसके बाद हड़ताल समाप्त होगी. फिलहाल हड़ताल समाप्त कर रहे हैं.

See also  जांजगीर चांपा पुलिस की सख्त निगरानी, रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की जांच

Related Articles

Leave a Reply