बिलासपुर

यूपी के युवक ने बिलासपुर की रहने वाली युवती को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली युवती को यूपी के रहने वाले युवक ने हवस का शिकार बनाया है। खास बात यह है कि, दोनों की मुलाकात उत्तराखंड के मसूरी में हुई थी। इसके बाद ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई और युवक बरेली से बिलासपुर आने-जाने लगा था। यह पूरा मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है।
जब-जब युवक बरेली से बिलासपुर आता था, तब-तब युवती के साथ संबंध बनाता था। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो ले ली थी। इसके बाद इस फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख रूपए लूट लिए, तब जाकर लड़की ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

बदनामी के डर से युवती ने दिए पैसे

युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवक से युवती डर गई थी। उसे लगा ये मुझे पूरी तरह से बदनाम कर देगा, इसलिए उसने युवक को 5 लाख रुपए दे दिए थे। इसके बाद पुलिस को पूरी जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कोनी क्षेत्र के होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  आपस में भिड़े दो MLA, जलेबी को लेकर शुरू हुई बहस गोबर तक पहुंची, मंत्री शर्मा के बिगड़े बोल

Related Articles

Leave a Reply